भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

धूम धाम से हुआ कांग्रेस पार्टी के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन

0 42

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

दिल्ली। आज सोनिया विहार इलाके में कांग्रेस पार्टी के सैंकड़ो कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में चुनाव कार्यालय का उद्घाटन हर्षोल्लास के साथ किया गया। 1 बजे से ही करावल नगर विधानसभा अंतर्गत साढ़े चार पुश्ता सोनिया विहार सर्विस रोड में आयोजित उद्घाटन समारोह में कांग्रेस पार्टी के जुझारू प्रत्याशी डाक्टर पी. के. मिश्रा के अलावा बतौर मुख्य अतिथि तथा दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष देवेंद्र यादव, महासचिव इंचार्ज काज़ी निजामुद्दीन, दानिश अबरार सहप्रभारी, डैनी सहित सैकड़ों कर्मठ कार्यकर्ता और पदधिकारियों ने अपनी गरिमामय मौजूदगी दर्ज कराई। इस अवसर पर पहुंचे देवेंद्र यादव ने अपने करकमलो द्वारा रिब्बन काट कर कार्यालय का उद्घाटन किया। सभा को संबोधित करते हुए देवेंद्र यादव ने कहा- यदि आप सब अपने भाई डाक्टर. पी .के. मिश्रा को पूर्ण बहुमत से विधान सभा में भेजेंगे तो निश्चित रूप से करावल नगर की वर्तमान स्थिति में बदलाव आयेगा, क्यों कि जो विकास होना चाहिए था, वह हो ही नही पाया है। करावल नगर की जनता के साथ सौतेला व्यवहार, न सिर्फ मौजुदा विधायक कर रहे हैं बल्कि दिल्ली की सरकार भी करने मे पीछे नही है। कार्यकर्ता में जोश भरते हुए प्रदेश अध्यक्ष ने आगे कहा कि इस बार करावल नगर विधानसभा में बदलाव आएगा और करावल नगर निवासियों को साफ सफाई, गंदे पानी की निकासी, जैसी अनेकों समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। कांग्रेस कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए करावल नगर विधानसभा के प्रत्याशी डाक्टर. पी. के. मिश्रा ने कहा- कांग्रेस सर्व समाज के लोगों को साथ लेकर चलती है, क्षेत्र के लोगों को कहना चाहता हूँ कि अगले पांच वर्ष नारकीय जीवन जीने की बजाय करावल नगर विधानसभा में विकास की बयार चलाने, क्षेत्र में बुनियादी सुविधा मुहैया कराने के लिए हमें समर्थन दें।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More