राजेंद्र बहादुर यादव समाजवादी पार्टी मुंबई महाराष्ट्र का प्रदेश उपाध्यक्ष पुनः मनोनीत
भारतीय सहारा संवाददाता
मुंबई। राजेंद्र बहादुर यादव को पुनः समाजवादी पार्टी मुंबई महाराष्ट्र का प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर नव नियुक्त प्रदेश उपाध्यक्ष राजेंद्र बहादुर यादव ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव व समाजवादी पार्टी मुंबई महाराष्ट्र के प्रदेश अध्यक्ष अबू आसिम आजमी जी का हृदय से आभार जताया है।
