हर्षोल्लास से सम्पन्न हुआ आप पार्टी का कार्यकर्ता सम्मेलन


कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
दिल्ली । आम आदमी पार्टी के तत्वाधान में शनिवार को विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन का आगाज हर्षोल्लास के साथ किया गया। 7 बजे से ही करावल नगर विधानसभा अंतर्गत पी आर वाटिका में आयोजित विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में आम आदमी पार्टी के जुझारू प्रत्याशी मनोज त्यागी के अलावा बतौर अतिथि संजीव झा सहित सैकड़ों कर्मठ कार्यकर्ता और पदधिकारियों ने अपनी गरिमामय मौजूदगी दर्ज कराई। इस अवसर पर वक्ताओं ने जहाँ कार्यकर्ता में ऊर्जा का संचार करते हुए कहा की इस बार समूची दिल्ली में बदलाव आएगा तो वहीं करावल नगर विधानसभा के निवासियों को बुनियादी समस्याओं गंदे पानी की निकासी जैसी अनेकों परेशानियों से निजात मिलेगी सभा को संबोधित करते हुए करावल नगर के आप प्रत्याशी मनोज त्यागी ने कहा फैसला आपको, क्षेत्र के लोगों को करना है कि अगले पांच वर्ष फिर नारकीय जीवन जीना है या करावल नगर विधानसभा में विकास की बयार चलानी है वही अपने वक्तव्य में मीडिया को भ्रष्ट बताने वाली साक्षी गुप्ता ने मौजूद मीडिया कर्मियों से क्षमा याचना करते हुए कहा कि मैं आप लोगों से क्षमा प्रार्थी हूँ की मुझसे मीडिया कर्मियों के लिए भ्रष्ट शब्द कहा गया जबकि अनेकों मीडिया कर्मी हमारी पार्टी और हमारे क्रियाकलापों को जन जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं यही नहीं वह हमारी जीत का मार्ग भी प्रशस्त करते हैं आम आदमी पार्टी के कर्मठ सिपाही प्रिय रंजन ने कहा कार्यकर्ता ही हमारी पार्टी की रीढ़ की हड्डी होते हैं प्रत्याशी को भारी बहुमत से विजयी बनाना केवल और केवल कार्यकर्ताओं के हाथ में होता है हमें यकीं है कि इस बार हमारे सर्व सुलभ जुझारू प्रत्याशी मनोज त्यागी को हमारे कार्यकर्ता ही विधायक बनाने का काम करेंगे।


