भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

कृषि विश्वविद्यालय बन गई संसद: कल्याण सिंह उत्कृष्ट नेतृत्व कर्ता से पुरुस्कृत

0 22

विनोद मिश्रा की रिपोर्ट

बांदा। कृषि एंव प्रौद्योगिक विश्वविद्यालय कल देश की संसद के रूप जैसा दिखा। विवेकानंद की जयंती की पूर्व संध्या पर यहां पहली बार “युवा संसद का आयोजन हुआ। इस पर राष्ट्र निर्माण एंव वैश्विक सफलता हेतु युवा सशक्तिकरण ” विषय पर चर्चा की गई। इसमें छात्र परिषद के अध्यक्ष कल्याण सिंह को उत्कृष्ट नेतृत्व कर्ता घोषित किया गया।
सदन की कार्यवाही के तहत इस अवसर पर विश्वविद्याल छात्र परिषद के अध्यक्ष कल्याण सिंह नें भारत सरकार के शिक्षा मंत्री के पद का निर्वहन किया। प्रश्न काल के तहत विपक्ष के नई शिक्षा नीति, सीयूटी परीक्षा प्रणाली, यूजीसी रिफॉर्म संबंधित विषयों पर सरकार के तरफ से अपनी बात को प्रभावी ढंग से रखा।
विधेयक प्रस्ताव सत्र के अंतर्गत सदन के पटल पर सरकार के तरफ से युवा सशक्तिकरण हेतु प्रस्ताव रखा जिसे ध्वनि मत से पारित किया गया।
सदन में चर्चा की समाप्ति पर सदन के नियमोें, मूल्यों, कार्यवाही एंव संपूर्ण कार्य पद्धति का मूल्यांकन हुआ। निर्णायक मंडल के द्वारा कल्याण सिंह को “उत्कृष्ट नेतृत्वकर्ता” घोषित किया गया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More