भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

लायंस लव प्रयागराज प्रमिला ने आयोजित किया ‘निर्मल 2.0’ – पीडियाट्रिक कैंसर पीड़ित बच्चों के लिए जुटाई धनराशि

0 8

कुलदीप शुक्ला की रिपोर्ट

प्रयागराज। लायंस लव क्लब प्रयागराज प्रमिला द्वारा पीडियाट्रिक कैंसर पीड़ित बच्चों की सहायता हेतु फंड रेज़ टैलेंट सर्च कार्यक्रम *’निर्मल 2.0’* का भव्य आयोजन *KGF विला, प्रयागराज* में किया गया। कार्यक्रम से एकत्रित संपूर्ण धनराशि कैंसर पीड़ित बच्चों के इलाज में उपयोग की जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डिस्ट्रिक्ट गवर्नर *लायन पीएमजेएफ उदय चंदानी जी* रहे।

कार्यक्रम में सिंगिंग, डांसिंग और रैंप वॉक जैसी विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें छोटे बच्चों से लेकर महिलाओं तक ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

सभी प्रतिभागियों को पार्टिसिपेशन सर्टिफिकेट तथा प्रत्येक वर्ग में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले विजेताओं को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में लगभग 150 से अधिक प्रतिभागियों ने भाग लिया।

इस कार्यक्रम की जज प्रयागराज शहर की जानी-मानी हस्तियां रहीं। रैंप शो की जज *जया मिश्रा, राजश्री मिश्रा* *रहीं तथा अन्य वर्गों की जज *राधा सक्सेना, मिश्र बन्धु तथा शुभ्रा चतुर्वेदी रहीं।*

इस अवसर पर लायंस परिवार के सभी गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। जिसमें रीजन चेयरपर्सन लायन माधवी अग्रवाल, जोन चेयरपर्सन लायन सुनीता चौधरी, फाउंडर लायन तृप्ति पवार, अध्यक्षा लायन आयुषी अग्रवाल, सचिव लायन जया मनोहर, कोषाध्यक्ष लायन मुमल सिंह के साथ लायन आकांक्षा जायसवाल, रजनी द्विवेदी, सुमैया आलम, अलका धवन, कीर्ति आर्या, विनीता सिंह, सोनल अग्रवाल, शालिनी गौतम, धनांशी अग्रवाल, हृतिक शर्मा, विनीता केसरवानी सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।

लियो क्लब रेनबो की अध्यक्षा लियो पार्णिका , शाम्भवी लियो श्रेयस द्विवेदी, प्रतीक्षा द्विवेदी, आराध्या प्रकाश, श्रद्धा गौतम, आद्या मनोहर, शांभवी शर्मा सहित सभी लियो सदस्यों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में अथक परिश्रम किया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More