श्री माता आनंदमयी चिकित्सालय मे अल्ट्रासाउंड मशीन का हुआ लोकार्पण

रवींद्र गुप्ता की रिपोर्ट
वाराणसी। श्री माता आनंदमयी चिकित्सालय मे शनिवार को अल्ट्रासाउंड मशीन का लोकार्पण किया गया ।इस अवसर पर आयोजित लोकार्पण समारोह मे अल्ट्रासाउंड मशीन का उद्घाटन संयुक्त रूप से अतिथिद्वय आयुष मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार डॉ दया शंकर मिश्रा दयालू एवं विधायक कैंट वाराणसी सौरभ श्रीवास्तव के करकमलो से हुआ। अतिथियों का स्वागत माता श्रीं आनंदमयी चिकित्सालय के प्रभारी एवं सचिव डॉक्टर सुनील मिश्र द्वारा अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर किया गया।
इस अवसर पर माता आनंदमयी संघ की राष्ट्रीय कार्यकारिणी समिति के सदस्य अनिंद बोस एवं अल्ट्रासाउंड मशीन के दानदाता प्रो सीबीसी सुब्रह्मण्य उपस्थित रहे। आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र ने कहा कि प्रदेश सरकार किसी भी सेवा कार्य मे हर प्रकार से सहयोग और समर्थन के लिए तत्पर है और माता श्रीं आनंदमयी चिकित्सालय के लिए आगामी किसी भी सहयोग के लिए आयुष विभाग का समर्थन है। विधायक कैंट सौरभ श्रीवास्तव ने कहा कि क्षेत्र की जनता के लिए य़ह अल्ट्रासाउंड मशीन अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगी । धन्यवाद ज्ञापन किया गया चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ के के पांडेय द्वारा। संचालन किया गया ।।
