भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

गुरुद्वारा रकाबगंज साहिब में आयोजित कीर्तन और अंतिम अरदास में शामिल हुए कांग्रेस सहित विभिन्न दलों के नेता

0 30

कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट

नई दिल्ली। आज पूर्व प्रधानमंत्री स्व: डॉ मनमोहन सिंह की स्मृति में गुरुद्वारा श्री रकाबगंज साहिब में आयोजित कीर्तन और अंतिम अरदास का आयोजन हुआ। इस दौरान इसमें शोक संतृप्त परिवार के सदस्यों के अलावा कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे सहित अनेको नेता शामिल हुए। गौरतलब होकि पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह का बीते 26 दिसंबर को 92 साल की आयु में निधन हो गया था, उनका अंतिम संस्कार 28 दिसंबर को निगमबोध घाट पर किया गया। गुरुद्वारा श्री रकाबगंज में आयोजित कीर्तन और अंतिम अरदास में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान, हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) की पूर्व अध्यक्ष बीबी जागीर कौर, पंजाब विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा, नीति आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष मोंटेक सिंह अहलूवालिया, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश, प्रवक्ता पवन खेड़ा, पूर्व केंद्रीय मंत्री सलमान खुर्शीद और अजय माकन तथा सांसद सुखजिंदर रंधावा, भाजपा नेता प्रनीत कौर और मनजिंदर सिंह सिरसा सहित करावल नगर से कांग्रेस उम्मीदवार डा. पी.के. मिश्रा ने भी शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा स्व: डा. मनमोहन सिंह की राष्ट्रसेवा, दूरदर्शिता और निष्काम समर्पण को कभी भुलाया नहीं जा सकता डॉ मनमोहन सिंह का योगदान हमेशा हमारे लिए प्रेरणास्रोत रहेगा। इससे पूर्व, मनमोहन सिंह के आवास ‘3 मोतीलाल नेहरू मार्ग’ पर स्वर्गीय सिंह की स्मृति और सम्मान में शुक्रवार को ‘अखंड पाठ’ का आयोजन किया गया, जिसमे कांग्रेस संसदीय दल की प्रमुख सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व उप राष्ट्रपति हामिद अंसारी सहित अनेको नेताओं ने यहां भी अखंड पाठ में हिस्सा लिया। इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री स्व: सिंह की पत्नी गुरशरण कौर ने अखंड पाठ के दौरान सिख धर्म के पवित्र ग्रंथ के कुछ अंश का पाठ भी किया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More