भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

बिजली चोरी में 9 लोगों पर मुकदमा दर्ज,उपखंड अधिकारी  आलोक उपाध्याय ने उपभोक्तओं से की ये अपील

0 249

भारतीय सहारा संवाददाता

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर । ऊर्जा प्रबंधन के निर्देश पर ट्रांसफार्मर को जलने से बचाने और लाइन लॉस को कम किये जाने तथा उपभोक्ताओं को बेहतर बिजली आपूर्ति के उद्देश्य से मुंगरा बादशाहपुर के जे.ई. अभिषेक केसरवानी व लाइन स्टाफ की टीम द्वारा ग्राम नारायणपुर, पूरामधु आदि क्षेत्र तथा सुजानगंज के जे.ई. अवधेश यादव व लाइन स्टाफ की टीम द्वारा ग्राम हरिपुर, सुल्तानपुर, रामपुर भंभरा आदि क्षेत्र में चेकिंग अभियान चलाया गया जिसमें कुल 9 लोगों द्वारा चोरी से बिजली का उपयोग करते पाया गया जिनके विरुद्ध विद्युत अधिनियम की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया । उपरोक्त चेकिंग अभियान से जहां एक ओर बिजली चोरी करने वालों में भय बना रहा वही दूसरी ओर ईमानदार उपभोक्ताओं द्वारा इसकी प्रशंसा भी की जा रही है ।
विद्युत विभाग मुंगरा बादशाहपुर के उपखंड अधिकारी आलोक उपाध्याय द्वारा उपभोक्तओं से ईमानदारी से बिजली उपभोग करने और ससमय अपने बिलों का भुगतान करने की अपील की गई, और इस प्रकार के चेकिंग अभियान को उपखंड मुंगरा बादशाहपुर अंतर्गत कस्बा एवम अन्य ग्रामीण क्षेत्रों में आगे भी जारी रखने की बात कही गयी । चेकिंग टीम में हूंबनाथ, प्रमोद, विनय, रामचंद्र, सलीम, भगत, लेखराज, अनुपम आदि विद्युत कर्मचारी उपस्थित रहे।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More