महिलाओं के साथ क्षेत्र में समर्थन जुटाती दिखी रेखा मनोज त्यागी


कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
करावल नगर, दिल्ली। आज करावल नगर आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मनोज त्यागी के समर्थन में महिलाओं द्वारा पदयात्रा की गई। इस दौरान महिलाओं के बीच रेखा मनोज त्यागी भी जनसंपर्क करती दिखीं। मैं के उद्गार व्यक्त करते हुए रेखा मनोज त्यागी ने कहा – हमारी दिल्ली को सजाने सवारने वाले अरविंद केजरीवाल के द्वारा कराये गये कार्य विपक्ष को दिखाई नहीं देते, उन्हे संजीवनी तथा महिला सम्मान योजना में भी खोंट नजर आता है।
