दिल्ली में ड्रैगन बोट की चमक देखेगा भारत

यमुना की लहरो पर मेडल की रेस
———————————————–
कृपा शंकर पाण्डेय की रिपोर्ट
दिल्ली। दिल्ली में कल से होगा ड्रैगन बोट का महाकुंभ जिस खेल महोत्सव में यमुना में दौडेंगी दर्जनों ड्रैगन बोट्स बीस राज्यों के 800 से अधिक धुंरधर खिलाड़ी दिखाएंगें पानी में कूद कर सोना निकालने के लिए अपना दम राजधानी दिल्ली में यमुना नदी की लहरों पर पहली बार देखेने को मिलेगा ड्रैगन बोट का जलवा। 3 से 6 जनवरी तक सोनिया विहार वाॅटर स्पोर्ट्स क्लब पर इंडियन क्याकिंग और कैनोइंग ऐसोसिएशन के सहयोग से दिल्ली स्टेट क्याकिंग एवं कैनोइंग ऐसोसिएशन के द्वारा 13 वीं नेशनल ड्रैगन बोट रेस का आयोजन होने जा रहा है।
इस संबंध में आयोजकों द्वारा सोनिया विहार वाॅटर स्पोट्स क्ल्ब पर प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान दिल्ली स्टेट क्याकिंग एवं कैनोइंग ऐसोसिएशन के अध्यक्ष डाॅ0 यू के चैधरी ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए कहा की इस प्रतियोगता का उद्घाटन दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना करेंगें। सांसद मनोज तिवारी के अलावा तमाम अधिकारी व अतिथि उपस्थित रहेंगें।डीएसकेसी के महा सचिव मंजीत शेखावत के अनुसार इस प्रतियोगिता में आंधप्रदेश, चण्डीगढ़, दिल्ली, हरियाणा, गोवा, महाराष्ट्र, राजस्थान, मध्यप्रदेश, पंजाब, आईटीबीपी, हिमाचल, आदि राज्यों के सीनियर 700 से अधिक खिलाड़ी भाग लेंगें।प्रतियोगिता के दौरान विभिन्न रेस वर्ग प्रतियोगताओं में 2000 मीटर 1000 मीटर, 500 मीटर, 200 मीटर रेस में हिस्सा लेंगें।
वहीं पुरुष-महिला और वूमेन मिक्स में लगभग 30 प्लेयर्स भाग लेंगें, जो जीतने के बाद विश्व चैंपियनशिप और एशियन चैंपियनशिप में खेलेंगें। चार दिन के इस आयोजन में हर दिन विभिन्न केंद्रीय मंत्री दिल्ली की मुख्यमंत्री शिक्षा विभाग के निदेशक दिल्ली खेल निदेशक समेत देश के विभिन्न वर्ग के गणमान्य व्यक्ति शामिल होंगे। इस भव्य आयोजन में दर्शकों के लिए विशेष दर्शक दीर्घा बनाई जा रही है।

