भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मंशा फाउंडेशन ने रचा इतिहास स्पेशल बच्चों का अक्षर रिवर क्रूज पर कराया फैशन शो प्रोग्राम

0 142

दीपक गुप्ता स्टेट हेड की रिपोर्ट

देहरादून। कार्यक्रम में पहुंचे गुजरात फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे अहमदाबाद मंशा फाउंडेशन ने एक ऐसा इतिहास रच दिया है जिसकी जितनी प्रशंसा की जाये कम है। फाउंडेशन के द्वारा किए जा रहे कार्य वाकई काबिले तारीफ है क्योंकि उन्होंने जो किया है वह केवल वो ही कर सकता जिनमें कुछ कर गुजरने का जुनून होता है।आपको बता दें कि मंशा फाउंडेशन की चेयरमैन वर्षा जैन ने अहमदाबाद में अक्षर रिवर क्रूज पर एक फैशन शो कार्यक्रम का आयोजन किया। जिसमें बहुत से स्पेशल बच्चों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में गुजरात फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े चेहरे भी मौजूद रहे। सभी ने बच्चों की प्रतिभा को सराहा और इस कार्यक्रम के लिए मंशा फाउंडेशन की सराहना करते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया। मंशा फाउंडेशन की चेयरमैन वर्षा जैन ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम कराने का उनका उद्देश्य यह है कि इस तरह के स्पेशल बच्चों को मुख्य धारा से जोड कर रखा जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रम करने का उनका उद्देश्य इन बच्चों को फैशन शो के माध्यम से उनकी प्रतिभा को प्रदर्शित करने का एक प्लेटफॉर्म प्रदान करना है।
आज तक के इतिहास में पहली बार किसी संस्था ने स्पेशल बच्चों को लेकर ऐसा कार्यक्रम किया है जिससे बच्चे भी काफी प्रोत्साहित हो रहें हैं। इस प्रतियोगिता में जूनियर वर्ग में मिस्टर अहमदाबाद ड्रीम्स से तनय विनर रहे और ध्येय रनर अप प्रथम और इक्षित रनर अप द्वितीय रहे वहीं सीनियर वर्ग (गर्ल्स) में मिस अहमदाबाद ड्रीम्स की विनर रही मिशा, प्रथम रनर अप रहीं कृषा और द्वितीय रनर अप रहीं हेन्सी रहीं और बॉयज वर्ग में युग सोनी विनर रहे व अविनाश रनर अप प्रथम और ज्योत रनर अप द्वितीय रहे।
इस अवसर पर गुजरात फिल्म इंडस्ट्री से गुजराती कलर्स टीवी की एक्ट्रेस भूमिका पटेल, गुजरात समाचार से हेली पांचाल, गुजराती एक्टर अवार्ड विनर हितु कनोडिया, नेशनल अवॉर्ड विनर रसना देव, हेता शाह, बिंदु मेहता ने कार्यक्रम में पहुंचकर बच्चों का हौसला अफजाई किया और मंशा फाउंडेशन को इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए शुभकामनाएं दी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More