लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण हादसा, डिवाइडर तोड़ ट्रक से टकराई कार, सैफई मेडिकल कॉलेज के पांच डॉक्टरों की मौत
भारतीय सहारा संवाददाता
लखनऊ। कन्नौज में भीषण सड़क हादसा हुआ है। हादसे में पांच डॉक्टरों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल है। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
उत्तर प्रदेश के कन्नौज जिले में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे पर भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है। जबकि एक घायल हैं।हादसे का शिकार हुए सभी डॉक्टर लखनऊ से शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। मिली जानकारी के अनुसार कार बेकाबू होकर डिवाइडर तोड़कर दूसरी तरफ ट्रक से टकरा गई। हादसे का शिकार हुए सभी लोग डॉक्टर बताए जा रहे हैं। हादसे में सैफई मेडिकल यूनिवर्सिटी के पांच डॉक्टरों की दर्दनाक मौत हो गई।
सुबह 3:43 पर कंट्रोल रुम से सूचना मिली कि लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे के किलोमीटर संख्या 196 पर हादसा हो गया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। स्कार्पियो आगरा जा रही थी, नींद आने के कारण कार डिवाइडर तोड़ कर आगरा से लखनऊ जाने वाली दिशा में पहुंच गई।
इसके बाद आगरा की तरफ से आ रहे ट्रक से टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में अनिरुद्ध वर्मा पुत्र पवन कुमार वर्मा निवासी राधा विहार एक्सटेंशन कमला नगर आगरा समेत पांच लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक व्यक्ति गंभीर घायल है।
घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती करा दिया गया है। शवों को मोर्चरी में रखा गया है। हादसे में मौत का शिकार हुए सभी डॉक्टर पीजी कर रहे थे। जयवीर सिंह पुत्र करण सिंह निवासी बुद्ध विहार, मुरादाबाद घायल हुए हैं।
मृतकों में डॉ. अनिरुद्ध वर्मा, डॉ. संतोष कुमार मौर्य, डॉ. अरुण कुमार, डॉ. नरदेव और एक अज्ञात शामिल हैं।
कन्नौज भीषण हादसे में बारात से लौटते समय स्कॉर्पियो और ट्रक की भिड़ंत में पांच डाक्टरों की हुई दर्दनाक मौत । मृतकों में डा ०दिनेश कुमार मौर्य पत्रकार के भांजा डा. संतोष कुमार मौर्य की हृदय बिदारक मौत से परिवार जनों में मचा कोहराम।
