भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

भारतीय सहारा में छपी खबर से सोहासा कोआपरेटिव गोदाम पर दिखा असर ,कोआपरेटिव अध्यक्ष के प्रयास से गोदाम पर चार सौ बोरी पहुंची खाद

0 34

खाद की बोरियां सत्यापित होने के बाद किसानों को किया गया वितरण

——————————————-

डा०दिनेश कुमार मौर्य की रिपोर्ट

मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर विकासखंड अंतर्गत सोहासा कोआपरेटिव गोदाम पर जहां किसान खाद के लिए कर रहे थे गणेश परिक्रमा खाद न मिलने पर किसान आंदोलन के लिए बना रहे थे संगठन वही भारतीय सहारा टीम सर्वे करने के बाद 22नवम्बर को समाचार पत्र में क्षेत्रीय किसानों की आवाज को प्रकाशन करके उच्चाधिकारियों को कुंभकर्णीय नीद से जगाने के लिए पहलकदमी का काम किया। भारतीय सहारा टीम ने कोआपरेटिव अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश पांडेय एडवोकेट हाईकोर्ट से जब बातचीत किया तो श्री पांडेय ने बताया कि इसके पहले दो सौ बोरी खाद गोदाम पर आई थी किसानों में वितरित कर दी गई थी ,और खाद के लिए मै उच्चाधिकारियों से बात लगातार कर रहा था उच्चाधिकारी बराबर आश्वाशन देते रहे की खाद आने पर सोहासा कोआपरेटिव गोदाम पर खाद भेजी जाएगी । गोदाम पर चार सौ बोरी खाद आई है और राजस्व विभाग के क्षेत्रीय लेखपाल द्वारा सत्यापित करने के बाद आए हुए किसानों में वितरित किया गया।जहां खाद न मिलने से किसान मायूष थे वहीं खाद पाने से खुश नजर देखें गए।कोआपरेटिव अध्यक्ष चन्द्र प्रकाश पांडेय ने बताया कि क्रय केंद्र जो इस बार बन्द कर दिया गया है इसके लिए अधिकारियों से मेरी वार्तालाप चल रही है कि सोहासा क्रय केंद्र पुनः चलाया जाय संभवत क्रय केंद्र भी जल्द खुल जाए यदि धान की खरीददारी न हो सकी तो गेहूं की खरीददारी के समय क्रय केंद्र पुनः चालू करवाने के लिए मै प्रयासरत रहूंगा। अब देखना ये है कि क्रय केंद्र पुनः चालू कराने में कोआपरेटिव अध्यक्ष कितना सफल होते हैं ये तो समय और वक्त ही बतायेगा।श्री पांडेय ने बताया कि मैं किसान और किसान का बेटा हूं मैं किसानों की समस्याओं को भलीभांति जानता हूं किसानों की समस्याओं से निजात दिलाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी।इसके लिए मुझे किसानों का आशीर्वाद चाहिए ।मुझे गर्व है कि मैं कृषि प्रधान देश व प्रदेश में किसान के घर में जन्म लिया हूं।किसानों को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए अपने आप को किसानों के प्रति समर्पित कर चुका हूं। श्री पांडेय जी के कथनी और करनी में कितनी सत्यता है ये तो समय ही बताएगा ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More