भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

ब्रेकिंग न्यूज, जौनपुर में पत्रकार को अपराधियों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती , जनपद में फैली सनसनी

0 34

भारतीय सहारा न्यूज नेटवर्क

जौनपुर । जनपद जौनपुर में अब पत्रकार भी सुरक्षित नजर नही आ रहे हैं । ऐसा ही नजारा देखने को मिला लाइन बाजार थाना क्षेत्र के बालू मंडी के पास जनपद के इलेक्ट्रॉनिक चैनल के पत्रकार देवेंद्र खरे को मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने हमला कर गोलियों से घायल कर दिया। सूचना मिलते ही तत्काल देवेंद्र को जिला अस्पताल ले गया जहां वह खतरे से बाहर हैं। इस मामले की जांच पुलिस कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार रविवार की शाम 6:30 बजे के आसपास पत्रकार देवेंद्र खरे अपने कार्यालय के बाहर अपने मित्र के साथ बैठे थे तभी मोटरसाइकिल पर सवार दो बदमाश आए और असलहे से फायरिंग शुरू कर दी। अपराधियों द्वारा चलाई गई गोलियां देवेंद्र खरे के मोबाइल को तोड़ते हुए हाथ में लगी जिससे वह घायल हो गए। इस बारे में देवेंद्र खरे का कहना है कि इस घटना के पीछे खबरों को लेकर कुछ लोग नाराज थे। फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है। पत्रकार को गोली मारने की खबर सज जनपद में हलचल मच गई है। वही जौनपुर के एसपी का कहना है की अपराधियों को जल्द पकड़ लिया जाएगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More