भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का मुंगरा बादशाहपुर में हुआ जोरदार स्वागत,भाजपा कार्यकर्ताओं ने कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी का किया स्वागत

0 15

वीरेंद्र कुमार की खास रिपोर्ट

मुंगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर के प्रतापगढ़ रोड पर स्थित एक रेस्टोरेंट में कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी का भाजपा कार्यकर्ता व पदाधिकारियों ने किया स्वागत! जानकारी के अनुसार नंदी प्रयागराज से चलकर भाजपा नेता अजय शंकर दुबे के निज निवास पर किसी धार्मिक कार्यक्रम में उपस्थित होने जा रहे थे और मुंगरा बादशाहपुर पहुंचने पर भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष कुमार गुप्ता के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जोरदार स्वागत किया, जहां कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने पत्रकारों के सवालों से बचते हुए संक्षिप्त वार्ता करते हुए कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य दूध में मट्ठा डालने का कार्य करते हुए लोगों के आपसी सौहार्द को बिगाड़ने का कार्य कर रहे हैं, किंतु लोगों को अधिक समय तक बेवकूफ नहीं बनाया जा सकता, इसलिए स्वामी प्रसाद मौर्या की विभाजनकारी नीति सफल नहीं होगी,
इस स्वागत कार्यक्रम में सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता, इंजीनियर उमाशंकर गुप्ता, महामंत्री रंजीत भोजवाल, निवर्तमान नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू, गोपाल , धर्मेंद्र सिंह, गणेश गुप्ता, राजेंद्र गौतम, संदीप केसरवानी, व अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे!

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More