प्रधानमंत्री के 72 वे जन्मदिन के अवसर पर गुरुकुल पब्लिक स्कूल में लगायी गयी नमो प्रदर्शनी


वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
मुँगराबादशाहपुर, जौनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन के अवसर पर मुंगरा बादशाहपुर के जंघई रोड पर स्थित गुरुकुल पब्लिक स्कूल में नगर पालिका अध्यक्ष शिव गोविंद साहू के नेतृत्व में नमो प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का शुभारंभ राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी पहुंचकर फीता काटकर किया।प्रदर्शनी में लगे स्लोगन को पढ़कर राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी की आंखें भर आई। प्रदर्शनी में अलग-अलग बैनरों पर अलग-अलग स्लोगन लिखे गए थे जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बचपन से लेकर अब तक के संघर्ष को भी दर्शा रहे थे, जैसे बचपन से ही गांव के पिछड़े और वंचितों की दशा को लेकर नरेंद्र के दिल में करुणा थी, छुआछूत और भेदभाव के खिलाफ समाज को जागृत करने के लिए बालक नरेंद्र ने पीलू फूल नामक एक नाटक की रचना की थी, वही दूसरे बैनर में जीवनी को दर्शाते हुए लिखा गया कि बचपन से ही नरेंद्र के अंदर देश के लिए मर मिटने का कुछ कर गुजरने का जज्बा था, 1962 के युद्ध के समय सेना के जवानों का हौसला देखकर उनकी यह भावना और प्रबल हो गई,
वडनगर रेलवे स्टेशन पर सैनिकों को चाय पिलाते हुए उन्होंने ठान लिया था अब यह जीवन देश को समर्पित करना है, इस प्रकार से अनेकों बैनरों में उनके जीवन से संबंधित कई स्लोगन और जानकारियां लिखी गई थी! इस अवसर पर भाजपा जिला कार्यसमिति सदस्य महेंद्र विजय शुक्ल, प्रकाश शुक्ला, अजय जयसवाल , सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता, विनय कुमार सिंह, आदि लोग मौजूद रहे।

