ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले के चौकियों पर देवी देवताओं के अश्लील नृत्य व गीत नही होगें- आलोक गुप्ता

वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
मुँगरा बादशाहपुर, जौनपुर। मुंगरा बादशाहपुर में होने वाले ऐतिहासिक भरत मिलाप मेले को लेकर सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के डायरेक्टर व सभासद आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) की अध्यक्षता में सभी दलों व चौकियों के अध्यक्षों तथा पदाधिकारियों के साथ बैठक की गई।
बैठक में कई मुख्य मुद्दों पर चर्चा के साथ फैसला लिया गया ! जिसमें 10 और 11 अक्टूबर को होने वाले ऐतिहासिक भरत मिलाप में 10 अक्टूबर को चौकी प्रदर्शन तथा 11 अक्टूबर को लाइट प्रदर्शन होगा।दलों के गेटों तथा चौकियों के डीजे के मानक को भी निर्धारित किया गया। सभी दलों के गेट की ऊंचाई 16 फीट तथा चौड़ाई 13 फीट और चौकियों के डीजे की ऊंचाई 15 फीट तथा चौड़ाई 12 फीट के अंदर होनी चाहिए। इस दौरान अध्यक्षता कर रहे सभासद आलोक कुमार गुप्ता ने चौकियों के अध्यक्षों से कहा कि चौकियों पर देवी-देवताओं का अश्लील नृत्य व गीत पूरी तरीके से प्रतिबंध रहेगा, यदि कोई चौकी इस तरीके का प्रदर्शन दिखाता है तो अगले वर्ष उस चौकी को बंद करा दिया जाएगा। बैठक में मेला महासमिति के गठन तथा सभी दलों में चौकियों के प्रदर्शन के निर्धारित समय पर भी चर्चा हुई। इसी के साथ बैठक में चौकियों व दलों के पदाधिकारियों ने अपनी अपनी समस्याओं को भी रखा। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह तथा संचालन रंजीत गुप्ता ने किया। इस अवसर पर चेयरमैन शिव गोविंद साहू, थाना प्रभारी रमेश यादव, ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह, पूर्व चेयरमैन कपिल मुनि गुप्त, सभासद आलोक कुमार गुप्ता,शैलेंद्र साहू, राजीव केसरी, मनोज कुमार, ओंमकार बच्चा, अनिल काका, गणेश गुप्ता, चंदन कुमार, संतोष गुप्ता, विनय कुमार सिंह, राम नारायण साहू व आकाश गुप्ता सहित दलों व चौकियों के पदाधिकारी मौजूद रहे।


