प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर कार्यकर्ताओं ने किया रक्तदान, राज्यसभा सांसद द्वारा रक्तदानियों को वितरण किया गया सम्मान पत्र


वीरेंद्र कुमार की रिपोर्ट
मुँगरा बादशाहपुर, जौनपुर। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 72 वें जन्मदिन के अवसर पर उनके एक आह्वान पर पूरे देश में रक्तदान शिविर के माध्यम से लोग रक्तदान करने का कार्य कर रहे हैं, उसी क्रम में जौनपुर जिले के सतहरिया सामुदायिक केंद्र पर भी रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी उपस्थित होकर सभी रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया, और उपस्थित लोगों को रक्तदान करने के महत्व पर भी प्रकाश डालते हुए कहा कि बहुत ही सौभाग्यशाली व्यक्ति होते हैं क्योंकि आपके रक्त से किसी बीमार व्यक्ति को पुनः जीवन प्राप्त होता है , और रक्तदान करने वाला व्यक्ति जल्दी बीमार नहीं पड़ता, ना ही उसे हार्ट अटैक आने की संभावना होती है, रक्तदान करने के कुछ ही दिन बाद उसे अपने आप में अच्छा महसूस होता है, साथ ही राज्यसभा सांसद श्रीमती सीमा द्विवेदी जी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन की बहुत शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी धर्म और समाज को एक साथ जोड़ने का कार्य माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा किया गया है , इसलिए देश की सारी जनता देश के प्रधानमंत्री जी के साथ में है। इस अवसर पर मुख्य रूप से मुंगरा बादशाहपुर विकासखंड ब्लाक प्रमुख सत्येंद्र सिंह उर्फ फंटू, सिटी पब्लिक स्कूल एंड कॉलेज के डायरेक्टर आलोक कुमार गुप्ता, प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चिकित्सा प्रभारी डॉक्टर राजेश कुमार, समाजसेवी विनय कुमार सिंह, रंजीत भोजवाल, संतोष गुप्ता, भाजपा काशी प्रांत क्षेत्रीय मंत्री अर्चना शुक्ला, मंडल अध्यक्ष नीलम गुप्ता, सूर्य लाल जायसवाल, आदि लोग उपस्थित रहे।
