जौनपुर (सू0वि) ।जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह ने सभी दुकानदारों से अपील किया है कि वह स्वयं भी मास्क का उपयोग करें और जो कर्मचारी दुकान में काम करते हैं वे सब मास्क लगाकर ही रहे साथ ही साथ जो ग्राहक आ रहे हैं और मास्क नहीं लगाए हैं उनको सामान न दें। उन्हें मास्क लगाने के लिए प्रेरित करें। अपनी दुकानों के सामने गोले बना ले, ग्राहक को इन गोलों में खड़े होने के लिए कहे। ग्राहक एक दूसरे से सट करके खड़े न हो।
जिलाधिकारी ने कहा कि यह देखने में आ रहा है कि कुछ दुकानदार दोने में सामान देते हैं और लोग वहीं पर खड़े होकर कर खाते हैं। जगह कम होने के कारण एक दूसरे से सटकर खड़े होते हैं। इससे संक्रमण बढ़ने का खतरा है। अतः सभी ऐसी दुकानदार जो मिठाई आदि के है, उन से अनुरोध है कि दोने में सामान न दें समान पैक करके ही दें। बड़ी दुकानों और बड़े प्रतिष्ठानों, उद्योगो से अनुरोध है कि थर्मल स्कैनर और पल्स ऑक्सीमीटर की व्यवस्था करके हेल्पडेस्क अवश्य बनाएं और दुकान में घुसने से पहले हर व्यक्ति से लक्षण जरूर पूछें और टेंपरेचर जरूर देखें। लक्षण वाले व्यक्तियों को दुकान में प्रवेश न दें। उन्होंने कहा कि हम सब मिलकर ही कोरोना को हरा सकते हैं। आशा है कि सभी लोग 02 गज की दूरी और मास्क लगाने के नियम का पालन करेंगे साथ ही साथ यदि किसी को खासी, बुखार, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत के लक्षण हैं, उन लोगों से भी अपील है कि बिना किसी देर किए जिला अस्पताल में या अपने ब्लॉक के अस्पताल में जाएं, जहां निःशुल्क जांच की जाएगी। पर्याप्त मात्रा में रैपिड टेस्ट के लिए एंटीजेन किट उपलब्ध है।
प्राइवेट अस्पताल और नर्सिंग होम स्वामियों से अनुरोध है कि हेल्प डेस्क की स्थापना अवश्य करें। हेल्पडेस्क पर तैनात कर्मी सक्रिय रूप से कार्य करें। जो भी व्यक्ति आ रहा है उसका टेंपरेचर ले उससे लक्षण पूछें अगर उसमें खांसी, बुखार, जुकाम, सांस लेने में दिक्कत जैसे लक्षण हैं तो उसको अपने अस्पताल में प्रवेश न दें। उसे सलाह दे कि वह जिला अस्पताल में जाकर अपनी कोरोना की जांच करा लें। अन्यथा यदि उसे कोरोना होगा तो वह स्टाफ में फैला दे ।