न्यायालय कर्मचारी राहुल एवं शैलेश यादव की एंटीजन टेस्ट में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण 28 को न्यायालय बंद रहा तथा 29 जुलाई 2020 को भी न्यायालय बंद रहेगा – न्यायाधीश
जौनपुर ( सू.वि.) ।माननीय जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह ने जानकारी देते हुए बताया है कि चार अधिवक्ता शिव प्रसाद सिंह, संदीप कुमार गुप्ता, किशोरीलाल, किशोरी लाल गुप्ता तथा दो न्यायालय कर्मचारी राहुल एवं शैलेश यादव की एंटीजन टेस्ट में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने के कारण 28 को न्यायालय बंद रहा तथा 29 जुलाई 2020 को न्यायालय बंद रहेगा । इस अवधि में संपूर्ण न्यायालय परिसर का सेनिटाइजेसन कराया जाएगा। उन्होंने अधिवक्ताओं से अपील करते हुए कहा है कि जिन अधिवक्ताओं को खांसी, जुकाम, बुखार तथा सांस लेने में समस्या हो वह अपना कोरोना टेस्ट अवश्य कराएं। सभी सत्र एवं विशेष सत्र न्यायालयों के धारा-167 द0प0सं0 तथा अन्य के अन्तर्गत आने वाले रिमार्ड कार्य की कार्यवाही हेतु वीडियों कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से 29 जुलाई को अवकाश के दिनों की तरह सायं 04.00 बजे से किये जाने हेतु अशोक कुमार यादव अपर जिला जज, एवं सत्र न्यायाधीश/विशेष न्यायाधीश गैगसटर जौनपुर को अधिकृत एवं निर्देशित किया जाता है उक्त कार्यो का सम्पादन अग्रिम आदेश तक किया जाना सुनिश्चित करे।