भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

समन योजना 2020 के तहत निर्धारित प्रारुप पर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर अपने अनाधिकृत/अतिरिक्त निर्माण को नियमित कराकर योजना का लाभ उठाये – डीएम

0 28
जौनपुर (सू0वि) । नियत प्राधिकारी (वि0क्षे0)/नगर मजिस्ट्रेट जौनपुर द्वारा अवगत कराया गया है कि उत्तर प्रदेश शासन द्वारा बिना भवन मानचित्र स्वीकृत के/स्वीकृत भवन मानचित्र के अतिरिक्त निर्माण के नियमितिकरण हेतु समन योजना 2020 दिनांक 21 जुलाई 2020 से 20 जनवरी 2021 तक छः माह की अवधि हेतु लागू की गयी है। इस अवधि में निर्माणकर्ता अपने अनाधिकृत/अतिरिक्त निर्माण को निर्धारित प्रारुप पर समन करते हुए नियमित किये जाने हेतु आवेदन पत्र प्रस्तुत किये जा सकते है, जिसका निस्तारण 21 जनवरी 2021 से 21 अप्रैल 2021 तक की अवधि में किया जायेगा।
उन्होंने सर्वसाधारण को सूचित करते हुए कहा है कि समन योजना 2020 के तहत निर्धारित प्रारुप पर आवेदन पत्र प्रस्तुत कर अपने अनाधिकृत/अतिरिक्त निर्माण को नियमित कराकर योजना का लाभ उठाये।
Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More