मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहुंचे अयोध्या

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। सुबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खराब मौसम की वजह से करीब 2 घंटे देरी से अयोध्या पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री जी जिला अस्पताल का निरीक्षण करेंगे।अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक तथा बीजेपी पदाधिकारियों से वार्ता तथा मणिराम दास छावनी में राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्यगोपालदास से मुलाकात करेंगे।राम जन्मभूमि में रामलला का दर्शन-पूजन करने का भी कार्यक्रम और राम जन्मभूमि परिसर में वृक्षारोपण के बाद हनुमानगढ़ी में दर्शन पूजन का है कार्यक्रम। खराब मौसम के चलते देरी से पहुंचने के कारण कुछ कार्यक्रम में कटौती की संभावना है राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के सदस्यों से राम मंदिर निर्माण पर चर्चा जरूर होगी।
