महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदासपुर मझौली के छात्र-छात्राओं का रहा शत-प्रतिशत यू०पी० बोर्ड परीक्षा परिणाम
अरविन्द सिंह की रिपोर्ट

अयोध्या,बीकापुर। यूपी बोर्ड द्वारा घोषित हाईस्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणाम में महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज रामदासपुर मझौली बीकापुर जनपद अयोध्या का परीक्षा परिणाम शत-प्रतिशत आया है जिसमें छात्र-छात्राओं ने अपने माता-पिता तथा विद्यालय का नाम रोशन किया छात्रों ने इसका श्रेय अपने माता-पिता तथा विद्यालय के समस्त स्टाफ को दिया है। विद्यालय परिवार की तरफ से भी छात्रों तथा अभिभावकों को मेहनत तथा लगन से पढ़ाई एवं सहयोग करने के लिए धन्यवाद दिया है।
