कर्मचारी हितों के संरक्षण हेतु नेशनल फेडरेशन टेलीकॉम इम्पलाइज यूनियन (NFTE) के जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया

अयोध्या । NFTE की जिला कार्यकारिणी का गठन भगवान बक्स बने अध्यछ केशरी प्रसाद तिवारी जिला कोषाध्यक्ष के दायित्व का निर्वहन करेंगे। नेशनल फेडरेशन टेलीकॉम इम्पलाइज यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष बीपी सिंह व सचिव संजय दुबे की देखरेख में अयोध्या जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया । जिसमें जिलाध्यक्ष सहित 11 पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न हुआ । जिलाध्यक्ष भगवान बक्स सिंह , उपाध्यक्ष पतिराज सिंह व तुलसीराम यादव , जिला सचिव विनय कुमार सिंह सहायक जिला सचिव अंकुर अग्रहरि , लालजी यादव , राम बिहारी , रामप्रसाद , कोषाध्यक्ष रामजन्म यादव , सुनीता , केशरी प्रसाद तिवारी सर्वसम्मति से निर्वाचित हुए । जिलाध्यक्ष श्री सिंह ने कहा कि कर्मचारियों द्वारा जो भी जिम्मेदारी दी गई है उसका हम बखूबी निर्वहन करेंगे । कर्मचारी हितों से कोई समझौता नहीं होगा और किसी भी हद तक कर्मचारियों के हितों की लड़ाई लड़ी जाएगी।
