सपा ने पूर्वांचल का शेर व कद्दावर नेता खो दिया – बन्ने भाई

विधानसभा क्षेत्र के युवा सपा नेता व पूर्व सांंसद प्रतिनिधि तहसीमुल हक ( बन्ने भाई ) की भी गिनती पूर्व मंत्री पारसनाथ यादव के करीबियों मे होती है । जनपद मे हुए कई बड़े कार्यक्रमों मे पूर्व मंत्री पारस नाथ यादव के साथ मंच पर युवा सपा नेता व पूर्व सांसद प्रतिनिधि तहसीमुल हक ( बन्ने भाई ) साथ देखे गए हैं । पूर्व मंत्री के निधन की खबर मिलते ही सपा समर्थकों मे शोक की लहर दौड़ पड़ी । सपा युवा नेता बन्ने भाई ने पूर्व मंत्री पारस नाथ यादव के निधन पर गहरा दुःख प्रकट करते हुए कहा कि आज पूर्वांचल का शेर और सपा ने कद्दावर नेता खो दिया है । उन्होंने पूर्व मंत्री को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया है ।
