भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

गांव में आए प्रवासियों पर निगरानी रखें ग्राम प्रधान – जिलाधिकारी

0 28

जौनपुर (सू0वि) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नेवढ़िया में विकासखंड रामनगर की 08 गांव की आशाओं तथा प्रधानों से मुलाकात कर गांव में आए प्रवासियों की स्थिति की जानकारी प्राप्त की। साथ ही सीएचसी पर प्रवासियों के किए जा रहे सैंपलिंग की जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने आशाओं से उनके गांव में आने वाले प्रवासियों की संख्या तथा उनके क्वॉरेंटाइन में रहने की स्थिति की जानकारी ली। आशाओं ने बताया कि उनके यहां आने वाले सभी प्रवासियों के 21 दिन का क्वॉरेंटाइन समय पूरा

हो गया है तथा वह सभी अपने अपने घर में हैं किसी में कोरोना के लक्षण नहीं है । उन्होंने प्रधानों को निर्देशित किया कि गांव में आए प्रवासियों पर निगरानी रखें और किसी में कोरोना संक्रमण के लक्षण प्रतीत हो तो तत्काल सूचित करें, जिससे उनका इलाज कराया जा सके । प्रभारी पीएससी डॉक्टर आलोक कुमार सिंह ने बताया कि पीएससी पर आज 32 हाई रिस्क कांटेक्ट वाले लोगों तथा 50 प्रवासियों के सैंपल लिए जाएंगे तत्पश्चात इन्हें जांच के लिए भेजा जाएगा। जिलाधिकारी ने सभी से कहा कि अनावश्यक रूप से घर के बाहर ना निकले, बाहर निकले तो मास्क लगाकर ही निकले । उन्होंने कहा कि 65 वर्ष से अधिक उम्र के तथा 10 वर्ष से कम उम्र के बच्चे, बीमार व्यक्ति तथा गर्भवती महिलाएं संभव हो सके तो घर से बाहर बिल्कुल भी ना निकले। उन्होंने कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन अवश्य करे। सतर्कता बरतनी अति आवश्यक है। प्रधानों ने बताया कि डॉक्टरों की टीम तथा आशाएं निरंतर गांव में आते हैं । गांव में सभी की थर्मल स्क्रीनिंग भी कराई गई है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More