भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक अम्बेडकर कोरोना से जिंदगी की जंग हार गए

0 19

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। पड़ोसी जनपद अम्बेडकरनगर में महात्मा ज्योतिबा फुले संयुक्त जिला चिकित्सालय के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. संत प्रकाश गौतम को कोरोना वायरस का संक्रमण होने के बाद पीजीआई लखनऊ में इलाज चल रहा था। जिनका आज मंगलवार के दोपहर निधन हो गया। वे करीब 58 वर्ष के थे।स्वास्थ्य विभाग में प्रथम श्रेणी के प्रशासनिक अधिकारी की प्रदेश में पहली मौत हुई है।

मालूम हो कि मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर संत प्रकाश गौतम की बीते तीन जून की रात में तबीयत खराब हुई थी। उन्हें जिला चिकित्सालय में ही भर्ती कराया गया था। हालत बिगड़ने पर चार जून की सुबह लखनऊ पीजीआई रेफर कर दिया गया था और वहीं पर उनका इलाज हो रहा था।पांच जून को उनमें कोरोना के संक्रमण की पुष्टि हुई थी। पिछले दो दिन से वे वेंटीलेटर पर थे। कल सोमवार को उनकी हालत में सुधार भी हुआ था लेकिन आज मंगलवार के दोपहर में उनकी तबियत बिगड़ गई और मौत हो गई। बीते चार जून को जिला चिकित्सालय से रेफर किए जाने के दौरान ही सीएमएस का शुगर लेवल हाई हो गया था और एक्सरे रिपोर्ट में भी कोरोना के लक्षण मिले थे। पता चला है कि अंबेडकर नगर जिला अस्पताल के फार्मासिस्ट सहित तीन और कर्मचारी में भी कोरोना की पुष्टि हुई है और फार्मासिस्ट की हालत बिगड़ने पर उन्हें भी पीजीआई लखनऊ रेफर कर दिया गया है।जहां एक तरफ डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ कोरोना योद्धा के रूप में इस महामारी के खिलाफ जंग लड़ रहे हैं और कोरोना वायरस उन पर पहाड़ बनकर टूट पड़ा है।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More