जिलाधिकारी व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय ने लिया लाॅक डाउन का जायजा

अरविन्द सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। शासन से जारी दिशा-निर्देशों के अनुपालन के संदर्भ में आज जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने शहर में भ्रमण किया।भ्रमण के दौरान कुछ दुकानों पर ग्राहक शारीरिक दूरी व मास्क का प्रयोग करने में लापरवाह दिखे।चौक के हजारीलाल रामचंद्र की दुकान व राजे मेडिकल स्टोर को 7 दिन के लिए सील करने के निर्देश दिया।दोनों दुकानों पर नहीं पाई गई शारीरिक दूरी। दुकानदार के मास्क ना लगाने के कारण चौक के आशा ड्राई फ्रूट को तत्काल बंद करने और कार्यवाही करने का निर्देश दिया। दोनों वरिष्ठ अधिकारियों के इस तरह से निरीक्षण पर निकलने के कारण दुकानदारों व ग्राहकों में अफरा तफरी का माहौल रहा।
