प्राणी उद्यान निदेशक ने बताया तीन शिफ्टों में खुल रहा है लखनऊ चिड़ियाघर

लखनऊ। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते आम आदमी के जरूरतों एवं मनोरंजन के लिए धीरे-धीरे सरकार द्वारा आम सेवाएं बहाल की जा रही हैं इसी क्रम में आज प्राणी उद्यान निदेशक ने बताया कि लखनऊ चिड़ियाघर पर्यटक हेतु रोज 3 शिफ्टों में खोला जा रहा है, जहां पर कोरोना महामारी के बचाव सुरक्षा उपायों हेतु सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सोशल डिस्टेंसिंग, सैनिटाइजेशन, थर्मल स्कैनिंग का ख्याल रखा जा रहा है।
प्राणी उद्यान निदेशक ने बताया कि नवाब वाजिद अली शाह प्राणि उद्यान आगंतुकों के लिए खुलता है। ज़ू डायरेक्टर कहते हैं, “3 शिफ्ट्स – 8: 30am से 10:30 am, 11:30 बजे से 1:30 बजे और 3pm से 5pm तक ऑपरेट होगा। एक शिफ्ट में केवल 500 विजिटर्स को अनुमति दी जाती है। चिड़िया घर में 65 वर्ष के ऊपर और 10 वर्ष के नीचे के व्यक्तियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जा रही है।
