भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

27 थानों में से 70 ग्रामों का निरीक्षण किया

0 26

जौनपुर (सू0वि) । जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह द्वारा कोविड-19 के दृष्टिगत जनपद जौनपुर में लॉकडाउन का पालन कराने हेतु जनपद के प्रत्येक थानाध्यक्ष को 5-5 गांव के निरीक्षण हेतु निर्देशित किया गया था जिसके क्रम में मंगलवार को 27 थानों में से 70 ग्रामों का निरीक्षण किया गया तथा थाना मछलीशहर में सोमवार रात करोना वारियर्स सुभाष चंद्र हरिजन पुत्र दीपनारायण कौरहा मछलीशहर को पीटने के कारण एक व्यक्ति सुनील पाण्डेय उर्फ सिपाही लाल पुत्र राजेश्वर उर्फ नन्हे पांडेय जिरिकपुर मछलीशहर के विरुद्ध मुकदमा अपराध संख्या 75/20 धारा 269, 270, 504, 506 आईपीसी व 3(1)द, 3(1)घ में मुकदमा दर्ज किया गया है। प्रतिदिन थाना प्रभारी स्वयं 05 गांव व उनके अधीन प्रत्येक उपनिरीक्षक पांच गांवों का भ्रमण करेंगे वह देखेंगे की निगरानी समिति सही ढंग से कार्य कर रही है कि नहीं तथा बाहर राज्यों से आए लोग होम क्वॉरेंटाइन कर 21 दिन का पालन हर हाल में करें, जो नहीं करेंगे उनके विरुद्ध एफआईआर दर्ज की जाएगी।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More