Covid19 सभी ग्राम प्रधानों,सभासदों के लिए आवश्यक निर्देश : जिलाधिकारी अयोध्या

अयोध्या। जनपद में भारी संख्या में प्रवासियों के आने तथा उनमें से कई के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने की स्थिति ने जिला प्रशासन चौकन्ना हो गया है जिलाधिकारी अयोध्या अनुज झा ने आदेश जारी करते हुए खंड विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी द्वारा ग्राम निगरानी समितियों के माध्यम से बाहर से आए लोगों को होम क्वॉरेंटाइन हुए प्रवासियों की देखभाल वा जागरूकता हेतु पोस्टर जारी किया और ग्रामीण क्षेत्रों में आरोग्य सेतु ऐप डाउनलोड करवाने के निर्देश दिए गए हैं विशेषकर बाहर से आए लोगों के स्मार्टफोन में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल होना आवश्यक है ग्राम निगरानी समितियां रजिस्टर बना कर प्रत्येक होम क्वॉरेंटाइन हुए प्रवासियों की लिस्ट फोटो नियमित गतिविधि निगरानी रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी सहायक विकास अधिकारी को भेजना होगा। प्रत्येक होम क्वॉरेंटाइन प्रवासी के घर के सामने पोस्टर होना अनिवार्य है पोस्टर पर बाहर से आए प्रवासी के विवरण और क्वॉरेंटाइन की 21 दिन की समयावधि उल्लिखित होना चाहिए जागरूकता हेतु ग्राम निगरानी समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में ग्रामीणों के मोबाइल में आरोग्य सेतु एप इंस्टॉल करवाएं। विकासखंड स्तरीय टीम द्वारा ग्राम निगरानी समितियों से बात कर पोस्टर की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।
