लाक डाउन में बिना परमिशन के ओपीडी चलाने व मरीज भर्ती करने के आरोप में डाॅक्टर मुकेश गौतम के ऊपर अभियोग पंजीकृत

अरविंद सिंह की रिपोर्ट
अयोध्या। मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के कोरोना नोडल अधिकारी आर के देव ने संजाफी हॉस्पिटल के प्रबंधक डॉ मुकेश गौतम के खिलाफ अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया है।डॉ मुकेश गौतम के ऊपर पर लाॅक डाउन में ओपीडी चलाने व मरीज भर्ती करने के आरोप में धारा 188, 269, 270, 3 महामारी अधिनियम व 51 आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज हुआ है। मालूम हो कि 3 दिन पूर्व इसी हॉस्पिटल में कोरोना पॉजिटिव गर्भवती महिला एडमिट होने आई थी। उक्त महिला को सुल्तानपुर में भर्ती कराया गया है। और संक्रमण फैलने की संभावना को दृष्टिगत रखते हुए डॉ मुकेश गौतम व उनके सभी स्टाफ के कर्मचारियों को अयोध्या शहर में ही स्थित तिरुपति होटल में क्वारनटाईन किया गया है जिससे आम लोगों में संक्रमण में फैलने पाये।
