भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

लाक डाउन एवं सोशल डिस्टेंस की अवहेलना करने वालों के विरुद्ध होगी कार्यवाही – थानाध्यक्ष

0 23

बृजेश पाण्डेय
मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर) । शासनादेश के अनुपालन एवं जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशों के अनुपालन में लाक डाउन एवं सोशल डिस्टेंस का उल्लघंन करने वालों के विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जायेगी । उक्त बातें पंवारा थानाध्यक्ष सैयद मुर्तजा हुसैन ने रविवार को हमारे संवाददाता बृजेश पाण्डेय से हुई विशेष बातचीत करते हुए कहा । उन्होंने बताया कि इस समय पूरे देश में कोरोनावायरस के बढ़ते प्रभाव को रोकने हेतु लाक डाउन चल रहा है ।जिसका अनुपालन कराने हेतु पंवारा पुलिस कटिबद्ध है । उन्होंने बताया कि इसके

बावजूद भी कुछ लोगों द्वारा सोशल डिस्टेंस बनाए रखने में लापरवाही बरतने की शिकायते सुनने में आ रही है । जिसके लिए पुलिस प्रशासन शक्ति बरतने हेतु कटिबद्ध है । उन्होंने बताया कि उप निरीक्षक चंद्रमा पासवान के नेतृत्व में गठित टीम में शामिल कां० कलीमुद्दीन का० शैलेंद्र सिंह कां० चंद्रजीत यादव को पंवारा बाजार में शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन कराने हेतु चक्रमण किया

जा रहा है । इसके साथ ही हमराहियों के साथ मैं स्वयं क्षेत्र का चक्रमण करते हुए लोगों से लाक डाउन एवं सोशल डिस्टेंस बनाए रखने हेतु अपील करने के साथ ही नियमों-कानूनों का उल्लघंन करने वालों को कड़ी हिदायत देता हूं । उन्होंने बताया कि शासनादेश एवं जिलाधिकारी दिनेश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार के निर्देशों का पालन कराना हमारी जिम्मेदारी है । जिसे हमारी पुलिस फोर्स क्षेत्र में भ्रमण कर शासन के निर्देशों का पालन करा रही है । उन्होंने कहा कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के साथ ही साथ जनता की सेवा के लिए हम सदैव तत्पर रहते हैं । उन्होंने कहा कि पुलिस प्रशासन जनता की सेवा के लिए उसके साथ साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने के लिए तत्पर हैं । उन्होंने लोगों से शासन के निर्देशों का अनुपालन करते हुए सोशल डिस्टेंस बनाए रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी कि नियमों का उल्लघंन करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा । उन्होंने कहा कि कानून से खिलवाड़ करने वालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जायेगी ।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More