भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की सेवा से जुड़ी पहचान को पुख्ता कर रहे स्वयंसेवक

0 24

अयोध्या,मसौधा। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक लगातार जरूरतमंदों की आवश्यकताओं के अनुसार जरूरतमंदों तक आवश्यक सामग्री पहुँचा रहे है। सेवा कार्य का यह सिलसिला विगत 25 मार्च से शुरू हुआ है जो कि अनवरत जारी है और आगे भी चलता रहेगा, खंडो के अन्तर्गत टोली में विभक्त स्वयंसेवक जरूरतमंद लोगो को खाद्य सामग्री, सेनिटाइजर व मास्क आदि के साथ-साथ बैंकों, विद्युत घरों तथा अस्पतालों में ड्यूटी पर लगे होमगार्ड एवं कर्मचारियों को अंग वस्त्र प्रदान करते हुए शारीरिक दूरी का भी पूरी तरह अनुपालन किया जा रहा है। यह कार्य यहाँ विभाग प्रचारक श्री संजय जी की निगरानी में चल रहा है। कई अवसर पर प्रान्त प्रचारक कौशल जी स्वयंसेवको को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहते हैं,और सहयोगी सगठनों को इस कार्य के लिये लगातार प्रेरित भी करते रहते हैं।
संघ के अनुशंगिक संगठन सेवा भारती खंडो में भोजन व राशन वितरण की जिम्मेदारी सौपी गयी है। संघ के लगभग 60 से अधिक स्वयंसेवक इस काम में सिर्फ अयोध्या जिला इकाई में लगे है। संघ की तरफ से हर रोज जिला में 150 राशन पैकेट वितरण किया जा रहा है। जिला कार्यवाह वेद प्रकाश जी ने बताया कि प्रशासन को यदि आवश्यकता पड़ी तो स्वयंसेवक हर स्तर पर सहयोग करने को तैयार है।
जिला सेवा प्रमुख पुष्कर तिवारी ने बताया कि खण्ड कार्यवाह व मण्डल कार्यवाह माध्यम से परिवारों का सर्वे कर सूचीबद्ध किया जा रहा हैं, संघ कार्यलय से राशन उपलब्ध कराया जा रहा है।
पुष्कर तिवारी द्वारा यह भी बताया गया कि किसी भी जरूरतमंद को दवा, भोजन या अन्य किसी भी आवश्यक चीज जरूरत हो तो निम्न नम्बरों पर सम्पर्क कर सकते हैं। 
वेद प्रकाश जिला कार्यवाह 9450437183
आनन्द सोनी सह जिला कार्यवाह 9415302768
पुष्कर तिवारी जिला सेवा प्रमुख 6306717458
आनन्द दुबे नगर कार्यवाह 9451976812

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More