ट्रैक्टर ट्राली की चपेेट में आने से पुलिस जीप पर सवार एक दरोगा और दो सिपाही सहित तीन लोग जख्मी

शिवकुमार तिवारी की रिपोर्ट
अयोध्या,बीकापुर। कोतवाली क्षेत्र के शेरपुुुर पारा में बुधवार भोर लगभग 3 बजे ट्रैक्टर ट्राली की चपेेट में आने से पुलिस जीप पर सवार एक दरोगा और दो सिपाही सहित तीन लोग जख्मी हो गए। जानकारी के मुताबिक गन्ना लेकर शुगर मिल मसौधा जा रही तेज रफ्तार ट्रैक्टर ट्राली और कोतवाली की पुलिस जीप में टक्कर हो गई। कोतवाली के उपनिरीक्षक थीरेंद्र आजाद, आरक्षी संजय यादव और चालक शैलेश सिंह के साथ कोतवाली की बोलेरो जीप पर रात्रि गश्त पर निकले थे। इसी दौरान पारा बाजार के पास हाईवे पर मिल को गन्ना लेकर जा रही है ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित हो गई और ट्राली का पिछला पहिया निकल गया जिससे ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पीछे से बोलेरो में टक्कर मार दिया। हादसे में बोलेरो जीप और ट्राली दोनों क्षतिग्रस्त हो गई।बोलेरो जीप पर सवार उप निरीक्षक थीरेंद्र आजाद, आरक्षी संजय यादव और शैलेश सिंह जख्मी हो गए। सभी लोगों को सामुदायिक स्वास्थ केंद्र बीकापुर में ले जाकर दवा उपचार कराया गया उसके बाद छुट्टी दे दी गई । कोतवाल इंद्रेश यादव ने बताया कि पुलिस द्वारा ट्रैक्टर को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही की जा रही है। हादसे के बाद ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया।
