जीवन रहेगा तभी हम लोग सुरक्षित रहेंगे आप लोग सुरक्षित रहेंगे – सीओ
पवारा, जौनपुर । रमजान त्यौहार को देखते हुए थाना पवाँरा में मुस्लिम समुदाय के धर्मगुरु और नगर के संभ्रांत व्यक्तियों के बीच बैठक की गई। बैठक मे क्षेत्राधिकारी मछली शहर अवधेश कुमार शुक्ला,थाना अध्यक्ष पवारा सैयद मुंतज़र हुसैन मौजूद रहे। बैठक में उपस्थित हुए लोगों को निर्देशित करते हुए पुलिस क्षेत्राधिकारी मछलीशहर अवधेश शुक्ल ने कहा कि कोरोना वायरस महामारी से सुरक्षा की दृष्टिकोण से सोशल डिस्टेंस का पालन


करना अति आवश्यक है । सीओ ने कहा कि मस्जिदों में भीड़ इकट्ठा न करें जीवन रहेगा तभी हम लोग सुरक्षित रहेंगे आप लोग सुरक्षित रहेंगे । किसी भी प्रकार की कोई भी समस्या हो तो प्रशासन सदैव आपके साथ कंधे से कंधा

मिलाकर आपका सहयोग करता रहेगा । क्षेत्राधिकारी शुक्ला ने बताया कि घबराने की कोई जरूरत नहीं है धैर्य से काम लीजिए धीरे-धीरे सब ठीक हो जाएगा । थाना अध्यक्ष पवाँरा द्वारा बताया गया कि शासन प्रशासन के निर्देशों का पालन करते रहिए । पवारा पुलिस बल 24 घंटे आपकी सेवा में सदैव तत्पर रहेंगी ।थानाध्यक्ष ने कहा कि हम अपने थाना क्षेत्र के समस्त जनता से यह उम्मीद करते हैं कि शासन प्रशासन के निर्देशों पर पवारा की जनता सहयोग कर रही है । इस मौके पर यस आई चंद्रमा पासवान , यस आई राय साहब ,कांस्टेबल शोभित यादव, ड्राइवर चंद्रजीत यादव, मुंशी लक्ष्मण यादव, रियाज अहमद , मोहम्मद बशीर ,बाबा तिवारी, मोहम्मद नईम, मोहम्मद रफीक, मोहम्मद अकरम आदि काफी लोग मौके पर मौजूद रहे ।
रिपोर्ट राकेश कुमार दुबे भारतीय सहारा मछली शहर जौनपुर
