भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

लखनऊ की शान हेल्प ग्रुप ने पुलिसकर्मियों को बांटे सैनिटाइजर

0 25

लखनऊ। राजधानी में लखनऊ की शान हेल्प ग्रुप टीम के माध्यम से लॉक डाउन एवं कोरोना वायरस को देखते हुए कई सोशल एक्टिविटी की जा रही है। इसी क्रम में आज बुधवार को लखनऊ की शान हेल्प ग्रुप के टीम लीडर एवं आशा वेलफेयर फाउंडेशन के उपाध्यक्ष बृजेन्द्र बहादुर मौर्य के द्वारा राजधानी के चौराहों पर मुस्तैद पुलिसकर्मियों को संक्रमण से बचाने के उद्देश्य से सैनिटाइजर का वितरण किया गया। पुलिसकर्मी कोरोना वायरस से बचने के लिए काफी अहम योगदान दे रहे हैं। पूरे दिन चौराहे पर एवं बैरिकेडिंग पर आने जाने वाले लोगों की जांच करने के दौरान कई लोग आपस में संपर्क में आते हैं ऐसे में उन्हें संक्रमण का खतरा रहता है उन्हें संक्रमण से बचाने के लिए सैनिटाइजर का वितरण किया गया है। बुधवार को वितरण बंगला पुल चौराहा,होमगार्ड मुख्यालय ट्रैफिक बूथ,हुसैनगंज चौराहा बैरिकेडिंग, बर्लिंगतन ट्रैफिक बूथ,गवर्नर हाउस चौराहा बूथ एवं बैरिकेडिंग,फन मॉल बैरिकेडिंग, लोहिया पार्क चौराहा ट्रैफिक बूथ,पॉलीटेक्निक मुख्य चौराहे पर,पिकप भवन चेक पोस्ट,अम्बेडकर उद्यान चौकी बैरिकेडिंग,आदि पर

वितरण किया गया है।सैनिटाइजर का प्रबंध रिटायर्ड डिप्टी कमिश्नर सेल्स टैक्स सतीश दलेला,प्राथमिक विद्यालय गोयला बीकेटी के प्रधानाचार्य सुरेश जायसवाल,गोमतीनगर निवासी सोशल एक्टिविस्ट दीपक राजभर,सागर शान,आशा वेलफेयर फाउंडेशन,सिटीसीएस फैमिली एनजीओ एवं कीर्ति पन्त के माध्यम से किया गया एवं वितरण बृजेन्द्र बहादुर मौर्य द्वारा किया गया है लखनऊ की शान हेल्प ग्रुप का यह प्रयास है कि राजधानी के सभी चौराहे कवर किए जा सकें पूर्व में 40 से अधिक चौराहों पर एवम कई रास्ते में मिलने वाले पुलिसकर्मियों को तथा पीआरवी में सैनिटाइजर का वितरण किया गया है। वितरण करने के पूर्व हाथो को सैनिटाइज़ करके ग्लव्स पहना गया था एवं शरीर के कपड़ो को भी सैनिटाइज़ करने के पश्चात वितरण किया गया है ताकि संक्रमण का कोई भी चांस न रहे। सैनिटाइजर की शीशी दो सौ एमएल की रही। लखनऊ की शान हेल्प ग्रुप समय समय पर सामाजिक कार्यो को टीम की सहायता से पूरा करती है। हेल्प ग्रुप की मीडिया प्रभारी अंजली पांडेय ने बताया की चौथा चरण भी जल्द ही किया जाएगा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More