भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

शिक्षकों के ऐतिहासिक कार्य के लिए आजीवन याद रखेगा जनपद- जिलाधिकारी

0 23

जौनपुर (सू0वि) । वैश्विक महामारी कोरोना वायरस की आपदा से निपटने के लिए विकास क्षेत्र सिकरारा के परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने जिस संकल्प शक्ति के साथ अनूठी मिशाल पेश किया वह औरो के लिए अनुकरणीय उदाहरण बन गया। जानलेवा कोरोना वायरस के खिलाफ जंग में शामिल इन शिक्षक योद्धाओं ने बुधवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिलाधिकारी को इतनी आवश्यक राहत सामग्री (खाद्यान्न) उपलब्ध करा

दिया कि उससे लगभग पचास हजार जरूरतमंद लोगों के पेट के भूख की ज्वाला शांत हो जाएगी। ब्लाक के शिक्षकों द्वारा एकत्रित 135 क्विंटल राशन के साथ अन्य खाद्य सामग्री, तेल, मशाला व नमक के पैकटों को संगठन के अध्यक्षों के साथ शिक्षा अधिकारियों ने जिलाधिकारी को सौंपा। जिलाधिकारी ने शिक्षकों के इस प्रयास की जमकर सराहना की साथ ही भविष्य में इस संकट से उबरने के लिए इसी तरह के सहयोग की उम्मीद की । उन्होंने शिक्षकों से आरोग्य सेतु एप डाउनलोड करने की अपील की । उन्होंने कहा कि शिक्षकों के इस ऐतिहासिक सेवा कार्य व योगदान के लिए पूरा जनपद आजीवन आभारी रहेगा।
खण्ड शिक्षा अधिकारी सिकरारा राजीव यादव ने बताया कि शिक्षकों के द्वारा 50 क्विंटल आटा, 10 क्विंटल अरहर की दाल, 10 क्विंटल चने की दाल, 15 क्विंटल चावल, 20 क्विंटल प्याज, 10 क्विंटल चीनी,200 मि0ली की 2010 बोतल सरसो तेल, 10 क्विंटल नमक, 6600 मसाला पैकेट, सहित अन्य घरेलू सामान जिलाधिकारी को उपलब्ध कराया।
जिलाध्यक्ष अमित सिंह ने बताया कि परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों ने अपना एक दिन का वेतन पहले ही मुख्यमंत्री राहत कोष में दे दिया है इसके साथ ही जिले के कई ऐसे शिक्षक है जिन्होंने व्यक्तिगत वेतन का पैसा जिलाधिकारी द्वारा बनाये गए राहत कोष में, प्रधानमंत्री राहत कोष व मुख्यमंत्री राहत कोष में भी दिया है। उन्होंने बतया की इसी तरह का सहयोग अन्य ब्लाकों से भी किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुशील उपाध्याय ने बताया ने बताया कि जनपद में कोई भी जरूरतमंद भूखा न रह जाय इसलिए शिक्षकों का यह प्रयास अनवरत जारी रहेगा। ब्लाक अध्यक्ष मृत्यंजय सिंह ने कहा कि अभी लगभग एक लाख लोगों को मास्क, सेनेटाइजर, साबुन वितरित होगा।

बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने बताया कि जनपद के सभी ब्लाकों के शिक्षकों द्वारा राहत सामग्री जुटाया जा रहा है। इसके साथ ही साथ शिक्षक लाकडाउन का पालन करते हुए घर बैठकर बच्चो को आनलाइन पढ़ाने में भी जुटे हुए है।

इस दौरान जिला पूर्ति अधिकारी अजय प्रताप सिंह, अनुपम श्रीवास्तव, शैलेश चतुर्वेदी, राजेन्द्र प्रताप सिंह, राजू सिंह, राजीव उपाध्यक्ष, सर्वजीत यादव, अनंत यादव, सतीस सिंह, राजीव सिंह, मनीष सिंह आदि का सक्रिय योगदान रहा।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More