राष्ट्रीय हिन्दू एकता संगठन के प्रदेश मीडिया प्रभारी बनाए गए जय प्रकाश तिवारी क्षेत्रीय लोगों में हर्ष
जौनपुर । राष्ट्रीय हिन्दू एकता संगठन ने जय प्रकाश तिवारी को उत्तर प्रदेश का मीडिया प्रभारी नियुक्ति संगठन के मजबूत बनाने के लिए भरोसा जताते हुए प्रदेश मीडिया प्रभारी का दायित्व दिया है । संस्थापक /अध्यक्ष श्री अजीत सिंह राठौर जी व राष्ट्रीय अध्यक्ष युवा श्रीकांत घोसी द्वारा प्रदेश की कार्यकारिणी घोषित की गई । नियुक्ति दीपक कुमार मिश्रा प्रभारी /राष्ट्रीय संयोजक राष्ट्रीय हिन्दू एकता संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ ने किया. वहीं पर संस्थापक द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी का भी गठन किया गया जिसमे पंकज मणि


तिवारी प्रदेश महामंत्री, जयप्रकाश तिवारी प्रदेश मीडिया प्रभारी उत्तर प्रदेश, शरद कुमार तिवारी प्रदेश सचिव उत्तरप्रदेश, चन्दन मणि त्रिपाठी प्रदेश सह प्रभारी उत्तर प्रदेश, प्रदीप कुमार तिवारी प्रदेश उपाध्यक्ष उत्तरप्रदेश, सर्वेश तिवारी मंडल अध्यक्ष वाराणसी मंडल, प्रभाकर त्रिपाठी प्रदेश अध्यक्ष युवा उत्तर प्रदेश, विनय कुमार पाण्डेय प्रदेश संगठन मंत्री, अमित कुमार मिश्रा जिला अध्यक्ष बस्ती, शरद तिवारी जिला अध्यक्ष जौनपुर आदि की नियुक्ति की गई ।
इस खबर से जौनपुर के ब्राम्हणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए एक दूसरे को बधाई दिया। साथ ही राष्ट्रीय हिन्दू एकता संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व संयोजक
समेत शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया है। ब्राम्हणों ने कहा कि जय प्रकाश जी के प्रदेश मीडिया प्रभारी मनोनीत होने पर जौनपुर का सम्मान बढ़ा है।
प्रदेश मीडिया प्रभारी बनने पर जय प्रकाश तिवारी को बधाई देने वाले में राष्ट्रीय परशुराम सेना युवा वाहिनी उत्तर प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य पंकज मणि त्रिपाठी ,अमित तिवारी, शुभम शुक्ला, संजय मिश्रा अंशु तिवारी,रितेश उपाध्याय,बृजेश तिवारी, शरद तिवारी सहित तमाम ब्राम्हण संगठनों के पदाधिकारियों एवं क्षेत्र के अन्य वर्ग के लोगों ने बधाई संदेश दिया ।
