उड़े गुलाल, मिले गले उमरवैश्य स्वजातीय बंधुओं का होली मिलन समारोह सम्पन्न
मुंगरा बादशाहपुर ,जौनपुर । क्षेत्र के कटरा मोहल्ले मे स्थित सृष्टि पैलेस मे आयोजित उमरवैश्य स्वजातीय होली मिलन समारोह बड़े धूमधाम से बीती रात सम्पन्न हुआ । कार्यक्रम की शुरुआत गणेश जी की प्रतिमा के सामने दीप प्रज्वलित कर के किया गया । छोटे – छोटे बच्चो के द्वारा रंगारंग कार्यक्रम की प्रस्तुति ने आये हुए सभी लोगो का मन मोह 


लिया । स्वजातीय बंधुओं ने एक दूसरे को गुलाल अबीर लगा गले मिलकर होली की बधाई दिये । कार्यक्रम के अध्यक्ष राज कुमार उमरवैश्य ने बताया की होली हर्षौल्लास का पर्व है लोगो को यह त्योहार मिलजुल कर आपसी भाईचारे का संदेश देता । उन्होने बताया की हजारो की संख्या मे स्वजातीय बंधु अपने परिवार के साथ यहाँ आये हुए है । कार्यक्रम का संचालन विश्वामित्र उमरवैश्य कर रहे थे । इस अवसर पर लोगो का स्वागत नगर पालिका के पूर्व चेयरमैन व उमरवैश्य महा सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कपिल मुनि उमरवैश्य ने लोगो पर पुष्प वर्षा और गुलाल लगाकर अपने सहयोगियों के साथ कर रहे थे ।
इस अवसर पर कोषाध्यक्ष राम जी गुप्ता ,महामंत्री प्रणव कुमार गुप्ता ,आलोक कुमार उमरवैश्य ,राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी राज़ कुमार उमरवैश्य (नेता ), प्रदीप कुमार उमरवैश्य ,डाक्टर संजय गुप्ता ,वीरेंद्र कुमार उमरवैश्य (बाबा ), भाजपा मण्डल अध्यक्ष संतोष गुप्ता ,राजेश कुमार गुप्ता ठीकेदार ,अभिषेक कुमार (वीरू ) ,प्रदीप कुमार गुप्ता (पिंटू ) ,कृष्ण कुमार गुप्ता (पिंटू ),विश्वनाथ गुप्ता आदि हजारो की संख्या मॆ लोग उपस्थित थे ।
