भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

नगर वासियों को स्वच्छ पेयजल मिले यही हमारा मकसद – चेयरमैन शिव गोविंद साहू

0 28

मुंगराबादशाहपुर (जौनपुर)। नगर पालिका परिषद परिसर मे दो बड़े स्टील पानी टैंकर का उद्घाटन किया गया । पालिका चेयरमैन शिव गोविंद साहू के द्वारा टैंकर का उद्घाटन किया गया । लोगों को संबोधित करते हुए चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने कहा कि नगर वासियों को स्वच्छ पेयजल मिले यही हमारा उद्देश्य है । चेयरमैन शिव गोविंद साहू ने कहा कि नगर क्षेत्र मे पेयजल की समस्या को देखते हुए नगरवासियों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति स्टील टैंकरों के माध्यम से की जायेगी । उन्होंने कहा कि सामने गर्मी

का समय आ गया है गर्मी के मौसम मे पानी की मांग बढ़ जाती है । नगरवासियों को कसी भी प्रकार की परेशानी न उठानी पड़े इसीलिए अभी से ही पूरी तैयारी कर लिया जा रहा है । चेयरमैन ने कहा कि जल्द ही और स्टील टैंकर की व्यवस्था सुनिश्चित की जायेगी । चेयरमैन साहू ने जल कल अभियन्ता शिवानन्द वास्को को निर्देशित किया कि नगर मे लगे सभी पन्द्रह आरओ की भी साफ सफाई कराकर उसे ठीक करा दिया जाए। जिससे लोगो को आने वाली गर्मी मे पेयजल के लिए कोई भी कठिनाई ना उठानी पड़े।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More