निर्देशक “देव पांडे” निर्देशित फिल्म “बाप जी” में एक बार फिर दिखेगी खेसारी-रितु की सुपरहिट जोड़ी
मुंबई । दिलचस्प ,गोविंदा एंड सागर फिल्म्स इन्टरटेन्मेन्ट” के बैनर तले और निर्देशक “देव पांडे” के निर्देशन में बनी फिल्म “बाप जी” में एक बार फिर धमाल मचाने को बेकरार हैं खेसारी-रितु की सुपरहिट जोड़ी । जी हाँ सही सुना आपने इन दिनों खेसारी-रितु की सुपरहिट जोड़ी ने हर किसी का मन मोह लिया है । चाहे बात की जाए “मेहदी लगाकर रखना” की या “संघर्ष और बागी” की। इन

सभी फिल्मो में दर्शकों ने इन दोनों की जोड़ी को खुब पसंद किया हैं। तभी तो “लगाकर फेयर लवलि,जवानीया में घुन लग जाई” जैसी गाने सुपर डुपर हिट साबित हुई है! फिल्म “बाप जी” में सुपरस्टार “खेसारी लाल यादव” के विपरीत नजर आएन्गी फेयर लवलि गर्ल “रितु सिंह” । फिल्म “बाप जी” में सुपरस्टार “खेसारी लाल यादव” और फेयरलवलि गर्ल “रितु सिंह” मुख्य भुमिका में नजर आएंगी एवं साथ ही साथ सिने स्टार : “सी.पी भट्ट”,”मनोज सिंह” टाईगर,अभिनेत्री ‘जोया खान’,ब्रिजेश त्रिपाठी आदि भी अहम किरदारो में नजर आएंगे! फिल्म के अभिनेता “खेसारी लाल यादव” की माने तो अभिनेत्री “रितु सिंह” एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं जो अपनी फिल्मो में अपना सत् प्रतिशत देती हैं।
दिलचस्प बात ये है की अभिनेत्री “रितु सिंह” सुपरस्टार खेसारी लाल यादव के साथ लगभग एक साल पहले फिल्म “संघर्ष” में नजर आई थी। दिलचस्प बात ये भी है की जब भी ये सुपरहिट जोड़ी एक साथ बड़े पर्दे पर नजर आती हैं तो कुछ न कुछ धमाल करके ही जाती हैं। आप सभी को बता देना चाहता हूँ की फिल्म “बाप जी” की शूटिंग उत्तर प्रदेश के विभिन्न भागों में शूट हुई है।
पीआरओ “आर्यन पांडे” से एक खास बातचीत में अभिनेत्री “रितु सिंह” ने बताया की वे बहुत उत्साहित है अभिनेता “खेसारी लाल यादव” के साथ काम करने को लेकर साथ ही साथ उन्होने कहा की वे इस फिल्म को लेकर भी बहुत उत्साहित है। उन्होने आगे बताया की अभिनेता खेसारी लाल यादव के साथ काम करना आपको कुछ नया करने के लिए प्रेरीत करता है जिससे आप फिल्म में अपना सत् प्रतिशत दे पाते हैं। उन्होने कहा की हम दोनों की केमिस्ट्री काफी अच्छी है जो लोगों को खुब इन्टरटेन करती हैं और आगे भी करती रहेगी।
