बिहारीपुर विस्तार में शराब की बिक्री जोरों पर पुलिस प्रशासन मौन
उत्तर पूर्वी दिल्ली । करावल नगर विधानसभा अंतर्गत बिहारीपुर विस्तार क्षेत्र में असामाजिक तत्वों द्वारा अवैध रूप से मादक द्रव्यों की बिक्री को बेखौफ अंजाम दिया जा रहा है। बिहारीपुर विस्तार सर्विस रोड गली नंबर 6 में अवैध रूप से आज भी अवैध शराब सोनू सांसी के द्वारा धड़ल्ले से बेची जा रही है, जिससे घनी आबादी वाले इस क्षेत्र के निवासियों में खासतौर पर महिलाएं लड़कियां और बच्चे इस गली से निकलने से परहेज करने लगे हैं क्योंकि अक्सर यहां पर नशेड़ी और बुरी प्रवृत्ति के लोग इकट्ठा रहते हैं और यहां से गुजरने वाली महिलाओं, लड़कियों पर छींटाकशी करते हैं । यह लोग लड़कियों की ओर अश्लील इशारे करने से भी नहीं चूकते, और परिवार वाले इज्जत के डर से चुप रहते हैं कोई भी शिकायत नहीं करना चाहते।पुलिसिया मिलीभगत से अवैध शराब बेचने वाले सोनू सांसी के खौफ से इलाके के लोग दहशत जदा है।
प्रश्न उठता है कि हमारी कर्तव्यनिष्ठ दिल्ली पुलिस 7 पर्दों में छुपे मुजरिम को सलाखों के पीछे पहुंचाने की ताकत रखती है तो खुलेआम चलने वाले इस अवैध मादक द्रव्य के धंधे को बंद कराने में क्यों नाकाम साबित हो रही है ?
