कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ही जीतेगी – राहुल गांधी
दिल्ली । कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने प्रेस कांफ्रेस में कहा कि कर्नाटक में पार्टी मुद्दों पर काम कर रही है। उन्होंने प्रचार के आखिरी दिन कहा कि कर्नाटक की जनता से बहुत कुछ सीखा है। राहुल गांधी ने कहा विरोधियों ने हमपर निजी

हमले किए। बीजेपी ने हमारे घोषणापत्र से कॉपी किया। उन्होंने कहा कि हमारे विरोधी निजी हमले कर रहे, लेकिन उनके पास विजन नहीं। कर्नाटक में हमारी पार्टी एकजुट है। हमने मौलिक विषयों को उठाया, कर्नाटक का विजन सामने रखा। उन्होंने दावा किया है कि कर्नाटक में कांग्रेस पार्टी ही जीतेगी।
