रानीगंज तहसील उपजा अध्यक्ष बने बच्चा मिश्रा
शिवगढ़, प्रतापगढ़ । गुरुवार को उपजा तहसील ईकाई रानीगंज की आवश्यक बैठक जिला उपजा उपाध्यक्ष श्याम सुन्दर शर्मा के आवास पर आयोजित हुई जिसमें वर्ष 2018 के लिए नई कार्यकारिणी के सदस्यों का सर्व सम्मति से चुनाव किया गया।।
अध्यक्ष बच्चा मिश्रा , वरिष्ठ उपाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र , उपाध्यक्ष रुस्तम अली , महामंत्री जगदीश कुमार उपाध्याय (,राजन) ,

कोषाध्यक्ष कमलेश कुमार पाण्डेय , लेखा परीक्षक सतीश कुमार सिंह , मंत्री जगदीश कुमार मोदनवाल , प्रचार मंत्री देवदत्त उपाध्याय(सचिन) , संगठन मंत्री अशोक कुमार वैश्य
सदस्य कार्य कारिणी , संजीव कुमार पाण्डेय तथा रमेश चंद्र मिश्र। उपरोक्त कार्यकारिणी का गठन सर्व सम्मति से किया गया है। अगली बैठक 20मई को तथा शपथग्रहण समारोह 30मई को कराने का निर्णय लिया गया है।
