बिजली हुई गुल विभाग बना अन्जान
ब्यूरो रिपोर्ट- बृजेश गुप्ता
श्रावस्ती । श्रावस्ती बीते एक सप्ताह पूर्व आई आंधी में गिरे विद्दुतपोल और ट्रांसफार्मर को अभी तक नही कराया गया सही। उमस भरी गर्मी में ग्रामीण परेशान। मामला श्रावस्ती जिले के विकास खण्ड हरिहरपुररानी अन्तर्गत किशुनपुर चोरवाभारी के मजरा छोटी मुर्तिहा का है जहां बीते दिनों आई आंधी में विद्दुत पोल और ट्रांसफार्मर गिर गया था। जो अभी तक पड़ा हुआ है ग्रामीणों का कहना है कि आंधी आने के दूसरे दिन पावर हाउस भिनगा, पर कम्प्लेन दर्ज कराया गया था लेकिन अभी तक कुछ नही हुआ। ग्रामीणों का यह भी कहना है कि जब इस सम्बन्ध

में पावर हाउस भिनगा पर फोन किया गया तो बताया गया कि पोल नही है पोल आने पर ही सही किया जाएगा। बड़ा सवाल यह है कि क्या लोगों को इस उमस भरी गर्मी में जल्द बिजली मिल पायेगी या उन्हें बिजली का इंतजार महीनों करना पड़ेगा।
