15 लाख रूपये कीमती अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
पुलिस द्वारा सूचना के आधार पर ग्राम गुलाबपुर, मारहरा तिराहा से कैन्टर सहित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से 360 पेटी गैर प्रांतीय देशी शराब की बरामद हुयी। बरामद शराब की अनुमानित कीमत 15 लाख रूपये है।पुलिस टीम को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा 10000 रुपये से पुरस्कृत किया गया ।
