भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

AAP के 9 विधायकों से होगी पूछताछ, केजरीवाल-सिसोदिया भी रडार पर!

0 28

मुख्य सचिव मारपीट मामले में दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने शनिवार को केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात कर रिपोर्ट सौंप दी है. बताया जा रहा है कि मामले में आरोपी आप विधायकों के बुरे दिन शुरू होने वाले हैं.

आप विधायकों को सवालों के घेरे में लेगी पुलिस

दिल्ली में सियासतदान और बाबुओं के बीच चल रही लड़ाई को देखते हुए दिल्ली पुलिस एक-एक कदम फूंक-फूंक कर रख रही है. दिल्ली पुलिस 21 फरवरी की रात को सीएम केजरीवाल के घर पर हुई कथित हाथापाई के दौरान रात मौजूद रहे विधायक और पूर्व विधायकों से पूछताछ करेगी. इस मामले में अमानतुल्लाह खान और प्रकाश जारवाल पहले ही सलाखों के पीछे हैं.

इन विधायकों से होगी पूछताछ

इनके अलावा वहां मौजूद रहे अंबेडकर नगर से विधायक अजय दत्त, जनकपुरी से विधायक राजेश ऋषि, वजीरपुर के पूर्व विधायक राजेश गुप्ता, किरारी के विधायक रितुराज गोविंद, कस्तूरबा नगर से पूर्व विधायक मदन लाल, जंगपुरा के पूर्व विधायक प्रवीण कुमार, संगम विहार के विधायक दिनेश मोहनिया, बुरारी के पूर्व विधायक संजीव झा और लक्ष्मी नगर के पूर्व विधायक नितिन त्यागी से दिल्ली पुलिस सोमवार को पूछताछ करेगी.

केजरीवाल और सिसोदिया से भी सवाल-जवाब की तैयारी

इतना ही नहीं सूत्रों के मुताबिक, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया से भी दिल्ली पुलिस पूछताछ की तैयारी कर रही है. दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास में मौजूद सीसीटीवी को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा है. अगर सीसीटीवी से छेड़छाड़ की बात साबित होती है तो सबूतों से छेड़छाड़ के आरोप में कई और लोग भी नप सकते हैं.

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More