भारतीय सहारा | जन-जन की बुलंद आवाज

अपराधी के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर एवम् 02 जीवित व 02 खोखा कारतूस व एक मोटर साइकिल बरामद

0 38

गौतमबुद्धनगर । थाना दादरी पुलिस को सूचना मिली कि इब्राहिम की हत्या का मुख्य अभियुक्त मुस्तकीम रामगढ़ बाईपास पर मौजूद है । इस सूचना पर पुलिस बल द्वारा मौके पर पहंच कर घेराबन्दी की गयी। पुलिस को देखते ही बदमाश मुस्तकीन ने पुलिस पार्टी पर फायरिंग कर दी जिसमें कां0 उदित घायल हो गया। पुलिस बल

द्वारा आत्मरक्षार्थ की गयी फायरिंग में बदमाश मुस्तकीम उम्र 26 वर्ष पुत्र मेहरबान नि0 कस्बा दादरी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे गिरफ्तार कर लिया
गया। गिरफ्तार अभियुक्त के कब्जे से एक तमंचा 315 बोर एवम् 02 जीवित व 02 खोखा कारतूस व एक मोटर साइकिल बरामद की गयी। दूसरा बदमाश शाहरूख खाॅ को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 1 तमंचा 315 बोर 02 जीवित कारतूस बरामद किये गये। घायल बदमाश व आरक्षी को उपचार हेतु अस्पताल भेजा गया।

Below News
Leave A Reply

Your email address will not be published.

This website uses cookies to improve your experience. We'll assume you're ok with this, but you can opt-out if you wish. Accept Read More