प्रमोद के0 सिंह को मिलेगी पी एच डी की मानद उपाधि व गोल्डमेडल
रिपोर्ट:- अजीत कुमार सेठ
मुंगरा बादशाहपुर ( जौनपुर )। स्थानीय क्षेत्र के सुजानगंज स्थित प्रणवम स्कूल ऑफ चिल्ड्रेन आर्ट्स के संस्थापक प्रमोद के0 सिंह को ग्रामीण क्षेत्र में उच्चस्तरीय प्राथमिक शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ ईराक के डोमिनिका में स्थित वाल्सब्रिज यूनिवर्सिटी द्वारा पी एच डी की मानद उपाधि व गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा । उक्त जानकारी यूनिवर्सिटी के इण्डिया सेन्ट्रल हेड प्रशान्त सिन्हा ने

प्रमोद के0 सिंह को भेजे आमंत्रण पत्र में दी । श्री सिन्हा ने बताया कि प्रमोद के0 सिंह को ग्रामीण क्षेत्र में उच्चस्तरीय प्राथमिक शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए यूनिवर्सिटी के डॉक्टरल मानीटरिंग बोर्ड ऑफ वाल्सब्रिज ने चुना । जिसके तहत आगामी 24 फरवरी को नईदिल्ली स्थित ईरानी दूतावास में आयोजित एक विशेष समारोह में यूनिवर्सिटी के वाइसचांसलर एवं इस्लामिक रिपब्लिक ऑफ इराक के राजदूत गोलाम रेजा अन्सारी द्वारा संयुक्त रूप से प्रमोद के0 सिंह को पी एच डी की मानद उपाधि व गोल्डमेडल प्रदान किया जाएगा । प्रमोद के0 सिंह उपाधि एवं गोल्डमेडल लेने के लिए नईदिल्ली रवाना हो गए है । प्रमोद के0 सिंह को पी एच डी की मानद उपाधि देने की घोषणा से उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गयी है ।
